विश्व एथलेटिक्स : 400 मी. बाधा दौड़ में हेजनोवा ने खिताब बचाया

बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की जुजाना हेजनोवा बुधवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना महिलाओं का 400 मीटर बाधा दौड़ का खिताब बचाने में सफल रहीं।

बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की जुजाना हेजनोवा बुधवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना महिलाओं का 400 मीटर बाधा दौड़ का खिताब बचाने में सफल रहीं।

हेजनोवा ने 53.50 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। यह एक वर्ल्ड लीडिंग रिकार्ड है। हेजनोवा ने 52.83 सेकेंड समय के साथ मास्को में स्वर्ण जीता था।

अमेरिका की शेमर लिटिल ने 53.94 सेकेंड के साथ रजत जीता जबकि अमेरिका की ही कासेंड्रा टाटे ने 54.02 सेकेंड के साथ कांस्य जीता।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493