रेस के बाद मूर्छित हुए 400 मी. चैम्पियन वेड

बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के नए विश्व चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका के वेड वान निएकेर्क रेस खत्म होने मूर्छित हो गए। उन्हें इलाज के बाद पास के अस्पताल में दाखिल किया गया।

बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के नए विश्व चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका के वेड वान निएकेर्क रेस खत्म होने मूर्छित हो गए। उन्हें इलाज के बाद पास के अस्पताल में दाखिल किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वेड का इलाज कर रहे डॉक्टर के हवाले से लिखा है, “वेड को सांस लेने में तकलीफ है।”

वेड ने बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन अमेरिका के लाशॉन मेरिट और ओलम्पिक चैम्पियन ग्रेनाडा के किरानी जेम्स को हराकर विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

वेड ने 400 मीटर इतिहास में चौथा सबसे तेज समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। वेड ने 43.48 सेकेंड में यह रेस पूरी की। साथ ही यह विश्व चैम्पियनशिप इतिहास का दूसरा सबसे तेज समय है।

मास्को में दो साल पहले स्वर्ण जीतने वाले मेरिट ने 43.65 सेकेंड के साथ रजत जीता। यह मेरिट का अब तक का सबसे अच्छा समय है।

दूसरी ओर, ओलम्पिक चैम्पियन जेम्स ने 43.78 सेकेंड में रेस पूरी की। यह इस सीजन में जेम्स का सबसे अच्छा समय है लेकिन यह उन्हें कांस्य से अधिक नहीं दिला पाया।

मास्को में कांस्य पदक जीतने वाले डोमिनिका गणराज्य के लुगुलिन सांतोस इस बार चौथे स्थान पर रहे। सांतोस ने यह रेस 44.11 सेकेंड में पूरी की। यह एक राष्ट्रीय रिकार्ड है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493