इराक में आईएस के 22 आतंकवादी मारे गए

बगदाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। इराक के पश्चिमी अनबर प्रांत में हवाई हमले में बुधवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कम से कम 22 आतंकवादी मारे गए।

बगदाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। इराक के पश्चिमी अनबर प्रांत में हवाई हमले में बुधवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कम से कम 22 आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांत के एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय युद्धक विमानों ने हदीथा कस्बे के पास बरवाना इलाके में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।

सूत्र ने खुफिया रपटों के हवाले से कहा कि एक अन्य घटना में इराक के एक लड़ाकू विमान ने खल्दिया के पास आईएस आतंकवादियों द्वारा कथिततौर पर इस्तेमाल किए जा रहे दो मकानों पर हमले किए, जिसमें 12 आतंकवादी मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493