बर्सिलोना के मास्केरानो संन्यास के बाद बनना चाहते हैं कोच

बर्सिलोना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष क्लब एफसी बर्सिलोना के मिडफील्डर जेवियर मास्केरानो ने खुलासा किया है कि वह खेल से संन्यास लेने के बाद कोच बनना चाहेंगे।

अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने वाले मास्केरानो का मानना है वह संन्यास लेने के बाद भी फुटबॉल को अलविदा नहीं कहेंगे और अपने अनुभव को आगे बढ़ाएंगे।

रेडियो चैनल ‘रेडियो मेट्रो’ के अनुसार मास्केरानो ने कहा, “मैं कोच बनना चाहूंगा। एक खिलाड़ी के तौर पर चीजें आसान होती हैं लेकिन अगर आप दूसरी तरफ से देखें तो यही मुश्किल भी हो जाती हैं। मेरे प्रशिक्षकों ने मुझे जो भी सिखाया है मैं उसे आगे बढ़ाना चाहता हूं।”

मास्केरानो ने अपने करियर की शुरुआत डिफेंसिव मिडफील्डर के रूप में की, हालांकि बाद में उन्हें कोच पेप गुआर्डिओला ने सेंट्रल डिफेंसिंव लाइन में डाल दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493