ईवा मेंडिस ने सगाई की अफवाहों को दी हवा

लॉस एंजेलिस, 27 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलिवुड अभिनेत्री ईवा मेंडिस ने अपने प्रेमी रायन गॉसलिन के साथ चल रही सगाई की अफवाहों को थोड़ी और हवा दी है।

उनके दाएं हाथ की उंगली पर सजी सुंदर अंगूठी इस बात को बता रही है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक उन्हें पहली बार 25 जुलाई को इस अंगूठी को पहने हुए देखा गया था। वह लोकप्रिय कॉस्मेटिक कंपनी एस्टी लॉडर के उत्पादों की नई रेंज के प्रचार के लिए आयोजित एक समारोह में शामिल हुई थीं।

अब तक सगाई की इन अफवाहों के बारे में न तो मेंडिस ने और न ही गॉसलिन ने कोई प्रतिक्रिया दी है।

मेंडिस और गॉसलिन पहली बार 2011 में एक ड्रामा फिल्म ‘द प्लेस बियांड दि पाइंस’ के सेट पर मिले थे।

ईवा ने सितंबर 2014 में गासलिन की बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम एस्मेराल्डा अमाडा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493