मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। जीशान कादरी की आगामी फिल्म ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ का शीर्षक गीत जारी हो गया है।
जीशान ने आईएएनएस को बताया, “इस धांसू गाने के साथ एक यादगार सफर शुरू होता है। हमारी फिल्म के सभी गाने जोशोखरोश से भरे हुए हैं, लेकिन साउंडट्रेक को शीर्षक गीत के साथ लांच करना था, क्योंकि गाने के बोल और दृश्य, ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ जिस तरह की फिल्म है उसे पूरी तरह से चित्रित करते हैं।”
शीर्षक गीत मशहूर गायक जुबीन गर्ग और देव नेगी ने गाया है।
इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि इसमें संगीत विवेक कार का है।
‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ में जयदीप अहलावत और नुसरत भरुचा के साथ अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होनी है।
dharmpath.com dharmpath