यौन-शोषण के आरोप में शिक्षिका को कारावास

सिडनी, 27 अगस्त (आईएएनएस)। शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाली ऑस्ट्रेलियाई शिक्षिका को 14 साल के बच्चे के साथ 18 महीने तक यौन संबंध बनाए रखने के आरोप में गुरुवार को कारावास की सजा सुनाई गई। यह जानकारी मीडिया रपट में सामने आई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, क्वींसैंड में 27 वर्षीय महिला को साढ़े छह साल के लिए कारावास की सजा सुनाई गई। महिला ने बच्चे के साथ यौन संबंध बनाए रखने सहित, सात मामलों में गुनाह कबूल कर लिया है।

कोर्ट ने कहा कि शिक्षिका ने 2011 में कम बौद्धिक क्षमता वाले छात्र को बहकाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493