विश्व एथलेटिक्स : 20 किमी पैदल चाल में खुशबीर को 37वां स्थान

बीजिंग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की खुशबीर कौर शुक्रवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में 37वें स्थान पर रहीं। एक अन्य भारतीय सपना रेस पूरा नहीं कर सकीं।

मास्को में दो साल पहले कांस्य पदक जीतने वाली चीन की हांग लियू ने 1 घंटा 27.45 मिनट के साथ स्वर्ण जीता जबकि उनके ही देश की ज्यूझी ल्यू इसी समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

ल्यू हालांकि सेकेंड के कुछ हिस्से से लियू से पिछड़ गईं। यूक्रेन की एल. ओल्यानोवस्का ने 1 घंटे 28.13 मिनट के साथ कांस्य जीता।

खुशबीर मास्को में दो साल पहले 38वें स्थान पर रही थीं जबकि सपना पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही थीं।

खुशबीर ने मास्को में एक घंटे 34.28 मिनट के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था लेकिन इस साल वह 1 घंटे 38.53 मिनट में रेस पूरा कर सकीं।

इस सीजन में खुशबीर अब तक का सबसे अच्छा समय एक घंटा 33.58 मिनट रहा है। बीजिंग में खुशबीर इस समय को भी नहीं दोहरा सकीं।

दूसरी ओर, सपना ने इस सत्र में एक घंटा 35.36 मिनट का अपना सबसे अच्छा समय निकाला है। यह उनके अब तक के करियर का सबसे अच्छा समय है लेकिन अफसोस की बात यह है कि वह बीजिंग में अयोग्य करार दी गईं।

सपना को पांच से 10 किलोमीटर के बीच अयोग्य करार दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493