विशेष फिल्म्स से फिर जुड़ी टी-सीरीज

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स ‘आशिकी 2’ को मिली अपार सफलता के बाद फिर से साथ आए हैं। इस बार वे मिलकर दो फिल्मों का निर्माण करेंगे।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, टी-सीरीज के भूषण कुमार संयुक्त रूप से ‘राज-4’ और ‘लव गेम्स’ का निर्माण करेंगे।

इन दोनों फिल्मों का निर्देशन विक्रम भट्ट करेंगे और महेश तथा मुकेश भट्ट निर्देशन में उनका सहयोग करेंगे।

विशेष फिल्म्स की सफलतम फिल्मों में ‘राज’ सीरीज की चौथी फिल्म से टी सीरीज के भूषण कुमार पहली बार जुड़ रहे हैं।

‘राज 4’ पिछले भाग की तरह रोमांच से भरपूर फिल्म है। इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। फिल्म को तीन जून, 2016 को रिलीज करने की योजना है।

‘राज 4’ प्रदर्शित होने से पहले टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स ‘लव गेम्स’ के निर्माण के लिए भी साथ होंगे। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। यह 1 अप्रैल 2016 को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493