एंजेलिना, ब्रेड को लंदन में घर की तलाश

लंदन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। स्टार जोड़ी एंजेलिना जॉली और ब्रेड पिट लंदन में अपने लिए एक नया आशियाना ढूंढ रहे हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘यूएस वीकली’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “वे लंदन में घर ढूंढ रहे हैं, क्योंकि जॉली धीरे-धीरे यूरोपीय संघ की राजनीति में रमना चाहती हैं।”

एंजेलिना और ब्रेड ने जून में वेस्टमिस्टर में 3.90 लाख डॉलर की कीमत वाला एक घर देखा था, जिसमें छह बेडरूम थे।

हालांकि, उन्होंने घर के लिए कोई अग्रिम भुगतान नहीं किया है।

सूत्र ने कहा, “यह एक बहुत बड़ा निवेश है। दोनों में से कोई भी इतनी बड़ी नकद राशि नहीं देना चाहता।”

एंजेलिना और ब्रेड ने न्यू जर्सी में स्थित अपना घर जून महीने से बिकने के लिए छोड़ रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493