‘हाउसफुल 3’ के लिए नहीं किया ईशा से संपर्क

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने कहा कि ‘हाउसफुल 3’ के लिए उनसे संपर्क नहीं किया गया। बॉलीवुड में ईशा ने फिल्म ‘जन्नत 2’ से अपने करियर की शुरुआत की।

उन्होंने यह भी बताया कि वह आगामी फिल्म ‘साइज जीरो’ का भी हिस्सा नहीं हैं।

ईशा ने ट्विटर पर घोषणा की है कि वह इन दोनों फिल्मों का हिस्सा नहीं है।

उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘हाउसफुल 3’ और ‘साइज जीरो’ के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया गया है।”

‘हाउसफुल 3’ साजिद फरहाद द्वारा निर्देर्शित है। यह हास्य फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की तीसरी फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493