तिआनजिन विस्फोटों में मृतकों की संख्या बढ़ कर 146 हुई

सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। इसमें 89 दमकलकर्मी, नौ पुलिसकर्मी और 48 अन्य लोग हैं। लापता लोगों में 15 दमकलकर्मी, दो पुलिसकर्मी और 10 अन्य लोग शामिल हैं।

तिआनजिन के एक गोदाम में 12 अगस्त की रात लगभग 11.30 बजे दो बम विस्फोट हुए थे। इस गोदाम में भारी मात्रा में विषाक्त रसायन रखा हुआ था, जिसमें लगभग 700 टन सोडियम सायनाइड भी था।

इस घटना के बाद 1,000 से अधिक कंटेनरों और टैंकों को अन्य स्थानों पर ले जाया गया। इनमें से कुछ में खतरनाक रसायन रखे हुए थे। घटनास्थल से बाहर वायु में प्रदूषकों का स्तर अत्यधिक नहीं पाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493