‘झलक दिखला जा’ में जौहर की जगह लेंगी मलाइका

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री-निर्माता मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रीलोडिड’ में निर्णायक के तौर पर करन जौहर की जगह लेने जा रही हैं।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री-निर्माता मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रीलोडिड’ में निर्णायक के तौर पर करन जौहर की जगह लेने जा रही हैं।

मलाइका अब शो में उनके सह-निर्णायकों लॉरेन गॉटलिब, गणेश हेगड़े और शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी।

शो में निर्णायक की भूमिका निभाने को उत्सुक मलाइका ने कहा, “शो में करन की जगह लेने और शाहिद तथा अन्य निर्णायकों के साथ बेहतरीन नृत्य प्रदर्शन देखने का इंतजार कर रही हूं।”

शो में पिछले चार सप्ताह से निर्णायक की भूमिका निभा रहे करन जौहर इस सप्ताह शो को छोड़ने की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर लॉरेन को करन के पंसदीदा गाने ‘लग जा गले’ पर नृत्य करते देखा जाएगा।

करन ने कहा, “शो ‘झलक दिखला जा’ का यह सत्र इसके नए लुक के साथ सच में दिलचस्प रहा और इसमें नए कोरियोग्राफरों तथा प्रतिभाशाली प्रतिभागियों की बेहतरीन नृत्य प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। लेकिन मेरी फिल्म प्रतिबद्धिताओं के कारण मैं आखिर तक इस शो का हिस्सा नहीं रह पा रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493