नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनमोज ने शनिवार को इंग्लिश प्रीमियर क्लब वेस्ट ब्रोमविच के स्ट्राइकर आदिल नबी के साथ आईएसएल के दूसरे संस्करण के लिए ऋण आधारित करार किया।
इंग्लिश प्रीमियर में खेलने वाले नबी पहले ऐसे खिलाड़ी होंगे, जो आईएसएल में हिस्सा लेंगे।
वेस्ट ब्रोमविच की युवा टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले नबी को सीनियर टीम के मुख्य कोच टोनी प्यूलिस ने उन्हें सीनियर टीम में बुला लिया।
प्यूलिस ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, “आदिल के लिए यह बड़ा अवसर है और उनके प्रदर्शन पर हमारी पैनी निगाह है। अपनी पसंदीदा टीम से बाहर की टीम के लिए खेलने वाले युवा आदिल का मैं बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि वह वहां और बेहतर होगा, परिपक्वता हासिल करेगा और अंतत: एक बेहतर फुटबाल खिलाड़ी बनकर निकलेगा।”
अदिल ने भी आईएसएल में खेलने को लेकर काफी उत्साह व्यक्त किया है।
आदिल ने कहा, “वास्तव में मुझे इसके लिए काफी सोच विचार नहीं करना पड़ा। मुझे जैसे ही प्रस्ताव मिला मुझे यह काफी आकर्षक प्रतीत हुआ। मैंने अपने माता-पिता और क्लब के कुछ साथी खिलाड़ियों से बात की और सभी ने कहा कि यह एक अच्छा विचार है।”
dharmpath.com dharmpath