अमेरिका की अमीर ‘सेल्फ मेड’ महिलाओं में जेसिका अल्बा

लॉस एंजिल्स, 30 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा को ‘फोर्ब्स’ पत्रिका में अमेरिका की सबसे अमीर ‘सेल्फ मेड’ महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।

‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके डॉट’ के अनुसार अल्बा ने पत्रिका के कवर पेज के लिए भी पोज दिया।

34 वर्षीय अभिनेत्री की ‘ऑनेस्ट कंपनी’ की कीमत एक अरब डॉलर तक आंकी गई थी।

‘एल्यूर’ पत्रिका ने बताया कि अल्बा ने कहा, “मैंने कभी ‘वोग’ के कवर पेज नहीं रही लेकिन मैं ‘फोर्ब्स’ के कवर पर हूं।”

अल्बा एक नई कॉस्मेटिक लाइन ‘ऑनेस्ट ब्यूटी’ को भी जारी करने की सोच रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493