सऊदी अरब में तेल कंपनी के रिहायशी परिसर में आग से 6 मरे

सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक आग सऊदी अरब की अरामको तेल कंपनी के रिहाइशी परिसर में लगी। इस परिसर में कंपनी के कर्मचारी रहते हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में अलग-अलग देश के नागरिक शामिल हैं। घटना की जांच का आदेश दिया गया है।

सऊदी अधिकारियों ने बताया कि आग कांप्लेक्स के एक टावर के बेसमेंट में लगी।

सऊदी अरमाको कच्चे तेल के उत्पादन और निर्यात के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी है। इसमें 61000 कर्मचारी काम करते हैं जिनका संबंध 77 देशों से है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493