हैदराबाद मैराथन में हिस्सा लेने उमड़े हजारों प्रतिभागी

हैदराबाद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। एयरटेल हैदराबाद मैराथन के पांचवें संस्करण में रविवार को 14,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रत्येक वर्ष होने वाली इस मैराथन दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया और उनमें से बहुतों के लिए यह रेसिंग का आनंद उठाने और खुशी फैलाने के अवसर जैसा था।

तेलंगाना सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव जयेश रंजन ने हाइटेक्स एग्जिबिशन सेंटर पर 10 किलोमीटर रेस को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया।

अतरिक्त पुलिस आयुक्त जितेंदर ने पीपुल्स प्लाजा पर 42.195 किलोमीटर वाले मैराथन और 21.095 किलोमीटर दूरी वाले हाफ मैराथन रेस को हरी झंडी दिखाई।

मैराथन दौड़ में ज्योति गावटे और भानुप्रताप सिंह इलीट इंडियन कैटिगरी से विजेता रहे। दोनों विजेताओं को श्रीराम जीवन बीमा निगम अपने खर्च पर सानलाम केप टाउन मैराथन की यात्रा कराएगी।

रेस के निदेशक मुरली नान्नापानेनी ने कहा, “इतनी बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों को रेस में हिस्सा लेने आता देखना सुखद और प्रेरित करने वाला है। यह प्रतिभागी सिर्फ इस रेस में हिस्सा लेने ही नहीं आए हैं, बल्कि लोगों के बीच स्वस्थ जीवनशैली का प्रचार करने भी आए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493