लंदन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। लोकप्रिय बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जायन मलिक इन दिनों भारतीय मूल की मॉडल नीलम गिल पर लट्ट हैं। जायन ने कुछ ही दिन पहले अपनी मंगेतर पेरी एडवर्डस से सगाई तोड़ी है।
जायन की नीलम से मुलाकात यहां इस साल की शुरुआत में हुई।
‘डेली मेल ऑनलाइन’ की रपट के अनुसार, नीलम अब जायन के साथ कुछ यादगार वक्त गुजारने के लिए लॉस एंजेलिस जाने की योजना बना रही हैं। वहां जायन का किराए का घर है।
नीलम ने शनिवार को ट्विटर पर लॉस एंजेलिस के बारे में लिखा।
उन्होंने लिखा, “एलए में जीना और मरना है। यह वह जगह हो सकती है।”
नीलम पिछले साल के बरबरी (ब्रिटिश लग्जरी फैशन हाउस) प्रॉर्सम विज्ञापन का चेहरा थीं। जायन उनसे यहां मार्च में एक स्टूडियो में पहली बार मिले थे। उस वक्त दोनों के दिल में एक-दूसरे के लिए कुछ नहीं था, क्योंकि जायन उस वक्त पेरी के मंगेतर थे।
dharmpath.com dharmpath