चीन में बिजली इस्तेमाल, माल गाड़ी से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन

राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए बयान के मुताबिक, चीन ने एक अगस्त से 28 अगस्त तक 463.34 अरब किलोवाट बिजली का इस्तेमाल किया। इसमें सालाना आधार पर 2.97 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

आयोग ने कहा कि उसे सालाना आधार पर अगस्त माह में बिजली की खपत तीन प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, जो सितंबर तक जारी रहेगी। आयोग का कहना है कि मालढुलाई कंपनियों ने पिछले साल जुलाई की तुलना में इस बार जुलाई में 5.8 प्रतिशत अधिक माल ढुलाई की है। देश के मुख्य प्रातों से इकट्ठा किए गए आंकड़ों से इन रुझानों का पता चला है।

पूर्वी चीन के जियांगशू प्रांत में अगस्त में सालाना आधार पर औद्योगिक बिजली खपत छह प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। इस महीने गुआंग्डोंग प्रांत में सरकारी बिजली खपत अगस्त 2014 की तुलना में दो प्रतिशत अधिक रह सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493