काबुल, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान चलाए गए सैन्य अभियान में कम से कम 70 आतंकवादी और आठ सैनिक मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अफगानी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, “सैन्य अभियान के 70 आतंकवादी मारे गए और 43 अन्य घायल हुए और एक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान आठ सनिक भी मारे गए।”
तालिबान ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
dharmpath.com dharmpath