ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा है रियो

रियो डी जेनेरियो, 31 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन-ओलंपिक खेल 2016 के लिए रियो डी जेनेरियो तेजी से तैयार हो रहा है।

इस ब्राजीली शहर में अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दक्षिण अमेरिका के सबसे सुंदर शहरों में से एक रियो में परिवहन प्रणाली में सुधार, खेल स्थलों का नवीनीकरण तथा पर्यटन सुविधाओं में बढ़ोतरी कर एक नया रूप दिया जा रहा है।

अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, “1992 में बर्सिलोना में ओलम्पिक की मेजबानी के लिए सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजना देखी गई थी। दुनिया खेलों से पहले तो रियो के बारे में बातें करेगी ही, खेलों के बाद बेहतर हुए रियो को लेकर और अधिक चर्चा होगी।”

ब्राजील के अधिकारी वर्तमान में अगले साल 5 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों और पैरालम्पिक खेलों के लिए परिक्षण का आयोजन कर रहे हैं। इसके माध्यम से स्टेडियमों तथा अन्य सुविधाओं की जांच हो सकेगी।

रियो में बुनियादी ढांचों में सुधार होने से सबसे ज्यादा फायदा यहां के निवासियों को मिलने वाला है।

रियो शहर की सरकार के अनुसार ओलंपिक की तैयारियों के लिए मिले 38.7 अरब रील्स के कुल बजट में से सिर्फ 7.4 अरब रील्स मैचों के लिए है। बजट का ज्यादातर हिस्सा स्थायी बुनियादी ढांचे के निर्माण, परविहन नेटवर्क के आधुनिकीकरण और अन्य शहरी सुधारों के लिए है।

इन सभी तैयारियों से सबसे अधिक फायदा रियो के पर्यटन क्षेत्र के मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493