नई गेंद का लुत्फ उठा रहा हूं : इशांत

कोलंबो, 31 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच में पांच विकेट चटकाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा है कि नई गेंद से गेंदबाजी करने में उन्हें मजा आ रहा है।

मैच के तीसरे दिन इशांत (54-5) की धारदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की पहली पारी 201 रनों पर ढेर हो गई।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को इशांत के हवाले से कहा गया है, “मेरा खयाल है कि मैं नई गेंद से गेंदबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं। निश्चित तौर पर टेस्ट मैच में जब आप नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे हों, वह भी कूकाबूरा गेंद से, तो आपको थोड़ी बहुत सीम और स्विंग मिलती है। इसलिए मुझे इसमें मजा आ रहा है।”

इशांत ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों को लगातार गुड लेंग्थ पर गेंदबाजी करने की जरूरत है और विश्वास करना होगा कि उन्हें उन गेंदों पर विकेट मिलेगी।

इशांत ने कहा, “घासयुक्त पिच से हम खुश हैं। हमें बस सही जगहों पर गेंदबाजी करनी होगी और खुद में विश्वास रखना होगा कि हम विकेट हासिल कर सकते हैं। मैं ऐसा ही कर रहा हूं।”

इशांत का करियर चोटों के कारण काफी प्रभावित रहा है, हालांकि उनका कहना है कि टीम के युवा खिलाड़ियों के साथ उन्हें खेलकर अच्छा लग रहा है।

इशांत हालांकि खुद को भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का अगुवा नहीं मानते।

इशांत ने कहा, “जब मैं गेंदबाजी करता हूं तो मैं सिर्फ एक गेंदबाज होता हूं, गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्वकर्ता नहीं। यह इतनी साधारण सी बात है। मैं इन सब चीजों के बारे में नहीं सोचता। इमानदारी से कहूं तो जब मैं गेंदबाजी करता हूं तो मैं सिर्फ विकेट पर नजर गड़ाए रहता हूं, जहां मुझे गेंद फेंकनी होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493