चाइना नेशनल न्यूक्लियर पावर एक प्रमुख सरकारी परमाणु रिएक्टर निर्माण कंपनी ‘चाइना नेशनल न्यूक्लियर कारपोरेशन’ की सहायक कंपनी है।
कंपनी का शुद्ध लाभ आलोच्य छमाही में 2.47 अरब युआन (39.238 करोड़ डॉलर) रहा।
कंपनी की कुल आय 12.89 अरब युआन रही, जो साल-दर-साल आधार पर 52.53 फीसदी अधिक है।
कंपनी का बिजली उत्पादन प्रथम छमाही में 36.67 अरब किलोवाट आवर रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 54.51 फीसदी अधिक है।
कंपनी 10 जून को शंघाई शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई है। यह प्रति शेयर 3.39 युआन पर सूचीबद्ध हुई और ए-शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाली पहली शुद्ध रूप से परमाणु ऊर्जा कारोबार करने वाली कंपनी है।
कंपनी के शेयर सोमवार को 4.12 फीसदी घटकर 9.08 युआन पर बंद हुए।
dharmpath.com dharmpath