कंबरबैच, हंटर ने बेटे का नाम क्रिस्टोफर कार्लटन

लंदन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच और उनकी पत्नी सोफी हंटर ने कथित तौर पर अपने दो महीने के नवजात बेटे का नाम क्रिस्टोफर कार्लटन कंबरबैच रखा है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके डॉट’ के अनुसार लोकप्रिय थ्रिलर ‘शरलॉक’ के स्टार ने अपने बेटे का नाम कार्लटन रखने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि यह एक पारिवारिक नाम है जो वह तथा उनके पिता टिमोथी दोनों ने साझा किया।

कंबरबैच ने बीबीसी टेलिविजन के ‘परेड्स एंड’ में क्रिस्टोफर नाम का किरदार निभाया था, जिसके लेखक टॉम स्टोपार्ड हैं।

कंबरबैच और उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे के आगमन से काफी खुश हैं। उनके बेटे का जन्म पहली जुलाई को हुआ था।

दोनों ने इसी वर्ष 14 फरवरी को एक निजी समारोह में विवाह की रस्म पूरी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493