बार्लो ने प्रशंसक को किया हैरान

लंदन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। संगीत बैंड ‘टेक दैट’ के गायक गैरी बार्लो ने अपने बैंड की की एक प्रशंसक को उसकी विवाह समारोह में विशेष प्रस्तुति देकर उसे हैरान कर दिया।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘टेक दैट’ की प्रशंसक केटी हार्डी को इस बात का जरा भी भनक नहीं थी कि उनके पसंदीदा बैंड का गायक उनकी शादी के दिन उनके लिए कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। केटी के दोस्तों ने इस बात को आठ महीनों से राज बनाए रखा था।

यहां तक कि केटी के दूल्हे को भी तब तक इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी शादी की दावत में विशेष प्रस्तुति के लिए बार्लो को बुलाया गया है, जब तक कि बार्लो खुद मंच आकर ‘टेक दैट’ का 2006 में सुपरहिट हुआ गाना ‘रूल द वर्ल्ड’ गाने नहीं लग गए।

केटी ने कहा, “गैरी बार्लो साक्षात मंच पर अवतरित हुए और मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा था। मेरे लिए तो यह सोने पर सुहागा वाली बात हो गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493