तुरिन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली के फुटबॉल क्लब युवेंतस ने फ्रांसीसी मिडफील्डर मारियो लेमिना के साथ करार की औपचारिकता लगभग पूरी कर ली है।
फ्रांसीसी क्लब मार्सेली के लिए खेलने वाले लेमिना अब युवेंतस में मेडिकल टेस्ट के लिए तैयार हैं।
युवेंतस ने आधिकारिक बयान जारी कर लेमिना के तुरिन आने की सूचना दी है।
क्लब ने कहा है कि फ्रांस की अंडर-21 टीम के सदस्य लेमिना मेडिकल चेकअप के बाद रूटीन चेकअप कराएंगे और फिर उन्हें खिलाड़ियों और मीडिया के सामने पेश किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath