पाकिस्तान : सहपाठी छात्रा की हत्या कर किशोर ने जान दी

इस्लामाबाद, 1 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची स्थित एक निजी स्कूल में एक किशोर छात्र ने साथ पढ़ने वाली छात्रा की हत्या कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार यह जानकारी दी।

छात्र ने गोली मारकर छात्रा की हत्या की। दोनों 10वीं कक्षा के विद्यार्थी थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खुदुकशी से पहले किसी का नाम सामने नहीं आया है।

विद्यार्थियों ने जियो न्यूज को बताया कि जब वह सभा में थे, तो उन्हें गोली की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने दो विद्यार्थियों को खून से लथपथ पाया।

दोनों विद्यार्थियों ने अभिभावकों के लिए पत्र लिखा, फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए पत्र की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493