भारत में विश्व पैकेजिंग कांग्रेस का आयोजन होगा

मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत 11 साल बाद फिर अक्टूबर में विश्व पैकेजिंग कांग्रेस का यहां आयोजन करेगा।

सम्मेलन का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (आईआईपी) करेगा, जो केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है।

कांग्रेस में कंपनियों को दुनियाभर में अपनाए जाने वाले बेहतरीन तौर-तरीकों को देखने-परखने और अपने उत्पादों का प्रचार करने तथा नेटवर्किं ग करने का अवसर मिलता है।

आईआईपी के निदेशक एन.सी. साहा ने कहा, “संस्थान विश्व पैकेजिंग कांग्रेस का आयोजन करेगा, जिसका थीम होगा ‘पैकेजिंग : वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता की रणनीतियां’। कांग्रेस का आयोजन 9-10 अक्टूबर, 2015 को मुंबई के पवई उपनगर के होटल रेनीसां में किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “पहली बार देश में विश्व पैकेजिंग संगठन (डब्ल्यूपीओ) की बोर्ड बैठक और कार्यसमूह बैठक आयोजित होने जा रही है। डब्ल्यूपीओ सदस्य देशों के करीब 35-40 प्रतिनिधि कांग्रेस में हिस्सा ले सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493