इराक में 42 कैदियों का अपहरण

बगदाद, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। इराक के सालादीन प्रांत में एक अज्ञात सशस्त्र समूह ने मंगलवार को 42 कैदियों का अपहरण कर लिया।

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि कैदियों को बगदाद लाया जा रहा था। रास्ते में काले कपड़े पहने 50 हथियारबंद लोगों ने कैदियों के वाहन को घेर लिया और 42 कैदियों का अपहरण कर लिया।

घटना दुजैल नामक कस्बे के पास हुई। अपहर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से हथियार और संचार उपकरण छीन कर वारदात को अंजाम दिया।

अधिकारियों ने बताया कि ये सभी कैदी निर्दोष साबित हो चुके थे। इन पर से आरोप हटाकर इन्हें रिहा किया जाना था।

इन कैदियों को दुजैल के पास इराकी सैन्य जेल में रखा गया था। इन्हें सलादीन में आतंकी संगठन इस्लामी स्टेट के खिलाफ अभियान में पकड़ा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493