शाहरुख मेरे पसंदीदा हैं : आतिया शेट्टी

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीरो’ के साथ अभिनेत्री आतिया शेट्टी बॉलीवुड में पर्दापण करने जा रही हैं। उनका कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख खान उनके पसंदीदा हीरो हैं।

ग्रेजिया पत्रिका के नवीनतम अंक की कवर लांचिंग पर आतिया ने कहा, “शाहरुख खान मेरे पसंदीदा हैं। मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। उनकी फिल्में ‘कल हो न हो’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ और उनकी सभी फिल्मों की वजह से वो मेरे पसंदीदा हैं।”

मीडिया से बातचीत के दौरान अथिया ने कहा कि फैशन के मामले में करीना कपूर उनकी पसंदीदा हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे फैशन पत्रिका जैसे ग्रेजिया, फोर्बेस, बोग पसंद है। मैं इन्हें इकट्ठा करती हूं और यह सचमुच मुझे प्रेरित करने में मदद करती है। फैशन के मामले में करीना कपूर मेरी पसंदीदा हैं।”

सलमान और शाहरुख खान के बीच तुलना के सवाल पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी, “सलमान सर मेरे हमेशा पसंदीदा है। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।”

‘हीरो’ सलमान खान द्वारा सह-संपादित है। यह 11 सितंबर सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। इसमें आतिया के साथ सूरज पंचोली के बेटे आदित्य पंचोली भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493