चेन्नई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता विष्णु मांचू ने दावा किया है कि उनकी आगामी फिल्म ‘डायनमाइट’ तेलुगू फिल्म जगत की पहली मार्शल आर्ट फिल्म है।
उन्होंने वादा किया है कि उच्च स्तर के एक्शन से भरी ऐसी फिल्म किसी ने पहले कभी नहीं देखी होगी।
फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और यह तमिल हिट फिल्म ‘अरीमा नंबी’ की आधिकारिक रीमेक फिल्म है।
विष्णु ने आईएएनएस को बताया, “यह फिल्म एक्शन से भरी हुई है और यह तेलुगू सिनेमा की पहली मार्शल आर्ट फिल्म होगी। विदेशी फिल्मों का मार्शल आर्ट नहीं, इसमें काफी अलग तरह का एक्शन होगा।”
इस फिल्म में अपने किरदार के लिए विष्णु ने मिश्रित रूप से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया है और फिल्म में उन्होंने बिना किसी हमशक्ल के स्टंट किए हैं।
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ऐंसा खतरा क्यों लिया तो विष्णु ने कहा, “मुझे वास्तविकता पसंद है। आपको ऐसे स्टंट करने में सक्षम होना चाहिए जो दर्शकों को फिल्म की शुरुआत से लेकर आखिर तक जोड़े रख सके। प्रशंसकों को उनके पसंदीदा कलाकार को स्टंट करते देखना पसंद है।”
फिल्म का निर्देशन देवा कट्टा ने किया है और इस फिल्म में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री प्रणिता सुभाष भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं।
विष्णु की फिल्म ‘डायनमाइट’ का निर्माण उन्हीं के घरेलू बैनर ’24 फ्रेम्स फैक्ट्री’ के तहत हुआ है और इसमें जे.डी. चक्रवर्ती तथा नगिनिंदु महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath