महिला गोल्फ : नेहा पहले राउंड के बाद शीर्ष पर

ग्रेटर नोएडा, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलकाता की स्टार गोल्फ खिलाड़ी नेहा त्रिपाठी ने मंगलवार को हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 15वें चरण के टूर्नामेंट में पहले राउंड के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया।

जेपी ग्रींस गोल्फ कोर्स में शुरू हुए टूर्नामेंट के पहले दिन नेहा ने दो अंडर 70 का स्कोर हासिल किया और दूसरे स्थान पर रहीं अनुभवी खिलाड़ी स्मृति मेहरा से एक स्ट्रोक की बढ़त हासिल की।

2013 में ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर रह चुकीं नेहा को सत्र की पहली खिताबी जीत का इंतजार है। शुरुआती नौ होल तक नेहा सिर्फ आठवें होल पर एक बर्डी लगा सकीं हालांकि उन्होंने इस बीच कोई बोगी नहीं लगाई।

मध्यांतर के बाद नेहा ने 11वें और 14वें होल पर दो बर्डी और लगाए, हालांकि इस बार वह 17वें होल पर एक बोगी लगा बैठीं।

दिग्गज स्मृति ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के बाद घरेलू सीरीज में वापसी करते हुए एक अंडर 71 का स्कोर हासिल किया।

पंचकूला की अमनदीप द्राल इवेन पार स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर मौजूद दिल्ली की वाणी कपूर का दिन खराब रहा और वह दो ओवर 74 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल कर सकीं।

वाणी ने चौथे, छठे, आठवें, 10वें, और 18वें होल पर बोगी लगाए। वह 11वें और 17वें होल पर सिर्फ दो बर्डी लगा सकीं।

वाणी के साथ दीक्षा डागर, गुरसिमर बडवाल, शर्मिला निकोलेट और त्वेषा मलिक संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493