सीरिया में धमाका, 10 की मौत (लीड-1)

दमिश्क, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। सीरिया के उत्तर पश्चिमी तटीय शहर लाटकिया में बुधवार को हुए एक धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।

राज्य सरकार द्वारा संचालित टेलिविजन की रपट से जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार धमाका विस्फोटकों से लदे एक वाहन के कारण हुआ जिसने लाटकिया शहर के एल-हमाम स्क्वे यर को दहला दिया।

टेलिविजन की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि कई वाहन जल रहे हैं और लोग घायलों की मदद के लिए इधर-उधर दौड़ रहे हैं। इस धमाके से आस-पास की इमारतों को भी क्षति पहुंची है।

सरकारी मीडिया केंद्रों ने मंगलवार सुबह कहा कि प्राधिकारियों को विस्फोटकों से लदे दो वाहन मिले, जिन्हें राष्ट्रपति बशर अल-असद के गृह नगर और शिया इस्लाम के गढ़ लाटकिया में विस्फोट किया जाना था।

लाटकिया के उत्तरी ग्रामीण क्षेत्र में सीरियाई सेना और जेहादी समूहों के बीच भीषण लड़ाई हुई थी। सीरियाई सेना ने विद्रोहियों के एक ठिकाने पर हमला किया है और यहां प्रतिदिन कम से कम 10 विद्रोही मारे जा रहे हैं।

प्रशासन के लिए शहर के कूटनीतिक महत्व को देखते हुए लाटकिया के समीप बसे विद्रोही उसे नुकसान पंहुचाना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493