सूरज पंचोली को अथिया से मिली मदद

मुंबई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘हीरो’ से पर्दापण कर रहे सूरज पंचोली का मानना है कि उनकी हीरोइन अथिया शेट्टी ने फिल्म उद्योग में उनकी काफी मदद की है।

यहां एक कॉलेज में प्रचार के दौरान सूरज और अथिया से एक-दूसरे के बारे में पूछा गया।

सूरज ने कहा, “इस फिल्म उद्योग में अथिया की सबसे बड़ी मदद मिली है, क्योंकि इन्हीं की वजह से मैं इस फिल्म में हीरो हूं।”

इस पर अथिया ने कहा, “उन्होंने मजाक किया। वह सभी लड़कियों के लिए मजाकिया और शरारती हैं, उन्होंने मुझे परेशान किया और सेट पर बहुत मजाक किया।”

इन सबके साथ उन्होंने कहा, “वह अद्भुत सह-कलाकार है और वह हॉट भी हैं।”

निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म ‘हीरो’ 1983 में इसी नाम से सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म की रीमेक है। मूल फिल्म में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि ने अभिनय किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493