घाना के महान फुटबाल खिलाड़ी, कोच ग्याम्फी का निधन

आर्का, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। घाना के महान फुटबाल खिलाड़ी और कोच चार्ल्स कुमी ग्याम्फी का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 86 साल के ग्याम्फी जर्मनी में खेलने वाले पहले अफ्रीकी फुटबाल खिलाड़ी थे।

वर्ष 1960 में ग्याम्फी ने पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर जर्मन क्लब फोर्टुना दुसेलदोर्फ के साथ करार किया था।

एक कोच के तौर पर ग्याम्फी ने घाना के लिए तीन बार (1963, 1965 और 1982) में अफ्रीका कप ऑफ नेशंस जीता। एक समय वह सबसे सफल अफ्रीकी कोच के तौर पर जाने जाते थे।

घाना फुटबाल संघ ने अपने इस महान खिलाड़ी के निधन पर शोक जताया और उन्हें एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी और कोच का दर्जा दिया।

संघ ने कहा कि ग्याम्फी ने अपने कोचिंग करियर में कई खिलाड़ियों को संवारा, जो बाद में देश के लिए अहम भूमिका अदा करने में सफल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493