बैंकाक मंदिर हमले का तीसरा संदिग्ध गिरफ्तार

बैंकाक, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड के अधिकारियों ने राजधानी बैंकाक में 17 अगस्त को एक मंदिर में हुए जानलेवा बम विस्फोट के सिलसिले में तीसरे संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। विस्फोट में 20 लोग मारे गए थे।

समाचारपत्र ‘बैंकाक पोस्ट’ की गुरुवार की रपट के अनुसार, तीसरे संदिग्ध का नाम कमारूडेंग साहो है। उसे मंगलवार को थाईलैंड के नार्थिवत प्रांत के सुन्गाई कोलोक जिले से गिरफ्तार किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उसे बुधवार को बैंकाक ले जाया गया और 11वें आर्मी सर्किल मुख्यालय में रखा गया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवुत थवर्णसीरी के हवाले से कहा गया है कि जांचकर्ताओं ने पाया कि तीसरे संदिग्ध ने एरावन मंदिर में बम विस्फोट को अंजाम देने वाले आठ संदिग्धों में से एक वाना सान्सान से संपर्क किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493