‘बिग बॉस’ के नए सीजन में उदय व गौरव नहीं

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता उदय चोपड़ा और छोटे-पर्दे के अभिनेता गौरव गेरा ने सलमान खान की मेजबानी वाले चर्चित टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के आगामी सीजन में होने की अटकलों को खारिज किया है।

बिग बॉस के नए सीजन का लांच होने जा रहा है, लेकिन उदय और गौरव इसमें नहीं होंगे।

उदय ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “सिर्फ स्पष्ट करने के लिए बता रहा हूं। मैं ‘बिग बॉस’ में नहीं जा रहा हूं। यह एक कमाल का शो है, लेकिन मैं इसके लिए सही बंदा नहीं हूं।”

वहीं, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ धारावाहिक से सुर्खियों में आए गौरव ने बताया कि उनसे ‘बिग बॉस’ के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन वह इसका हिस्सा नहीं हैं।

गौरव ने आईएएनएस को बताया, “हां, मुझसे शो के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन मैं इसमें नहीं जा रहा हूं। मैं इस शो का प्रशंसक हूं। मुझे इसे देखना पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493