काबुल, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने 7 सिपाहियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
जिला पुलिस अधीक्षक ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, “अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गर्मसर जिला के बार्ताकी क्षेत्र के एक नाके पर पुलिस के 7 जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी।”
उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath