हॉलीवुड में अभिनय करने को तैयार नवाजुद्दीन

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’, ‘किक’ और ‘कहानी’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार किरदार से नाम कमाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी का कहना है कि वह हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद करेंगे।

नवाजुद्दीन की फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में काफी पसंद किया जाता रहा है।

नवाजुद्दीन को बुधवार को उनकी हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘मांझी-द माउंटेनमैन’ की सफलता की खुशी में आयोजित पार्टी में देखा गया।

नवाजुद्दीन से जब उनकी हॉलीवुड की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अगर मुझे निभाने लायक बेहतर भूमिकाएं मिलती हैं या कुछ दिलचस्प किरदार मिलता है तो मैं निश्चित रूप से करूंगा।”

केतन मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मांझी..’ में बिहार के दशरथ मांझी के किरदार को जीवंत बनाने वाले उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493