मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोहा अली खान जल्द ही ‘घायल वन्स अगेन’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 1990 की फिल्म ‘घायल’ का सीक्वल होगी।
सोहा का कहना है कि सनी देओल जैसे समर्पित अभिनेता के साथ काम करना अद्भुत रहा।
सनी देओल के साथ काम के अनुभव को साझा करते हुए सोहा ने कहा, “यह बहुत अच्छा रहा। इससे पहले मैंने उनसे कभी बात भी नहीं की थी। इस फिल्म में उनके साथ काम करना बेहद भावनात्मक अनुभव जैसा रहा।”
फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ का निर्देशन भी सनी देओल ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में भी वह हैं।
सोहा ने बताया, “यह एक भावना प्रधान फिल्म है। इसमें सनी देओल निर्देशक, निर्माता और मुख्य अभिनेता की भूमिका में हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए पुरस्कृत होने जैसा है।”
dharmpath.com dharmpath