दोनों देशों ने शुक्रवार को घोषणा की कि बीजिंग में चीन-अफ्रीका सहयोग पर फोरम की छठी मंत्रिस्तरीय बैठक का स्तर ऊंचा उठाते हुए इसे शिखर सम्मेलन स्तर का किया जाएगा। इसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में चार से पांच दिसंबर को होगा।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री मेट नकोना माशाबेन ने संयुक्त रूप से कहा कि दोनों देशों के प्रमुख इस सम्मेलन में अफ्रीकी देशों के नेताओं को आमंत्रित करेंगे।
राष्ट्रपति शी ने जुमा के साथ बैठक के दौरान कहा कि चीन सम्मेलन की सफलता के लिए अफ्रीकी देशों के साथ काम करेगा। जुमा ने भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेगा।
शी ने कहा कि गुरुवार को चीन के विजय दिवस समारोह में जुमा की उपस्थिति से वैश्विक शांति व न्याय के साथ-साथ चीन-अफ्रीका के संबंधों के प्रति दक्षिण अफ्रीका की सरकार और स्वयं जुमा की प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है।
जुमा ने कहा कि फासीवाद के खिलाफ युद्ध में चीन को भारी क्षति हुई। इस युद्ध में जीत के लिए चीन ने अभूतपूर्व योगदान दिया है।
dharmpath.com dharmpath