मलेशिया : नौका पलटी, 15 मरे, 40 लापता

कुआलालम्पुर, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। मलेशिया के पश्चिमी तट से लगे समुद्र में मलैका जलडमरूमध्य में शुक्रवार को एक नौका पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 40 लोग लापता है। मीडिया रपट में यह जानकारी सामने आई है।

समाचार पत्र मलेशियन स्टार की रपट के मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी तानजुंग सौह बंदरगाह से समुद्र में नौ मील की दूरी पर 15 यात्रियों के शव पाए गए। घटना गुरुवार सुबह की है।

कुछ मछुआरों ने ‘पोम-पोम नौका’ से 19 यात्रियों को बचा लिया। 40 से 50 फुट लंबी काठ की नौका पर 70 से 80 यात्री सवार थे।

मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी (एमएमईए) के प्रमुख फर्स्ट एडमिरल मोहम्मद एलियास हमदान ने कहा कि इंडोनेशिया में पंजीकृत नौका पर अधिक बोझा रहा होगा और इस पर सवार ज्यादातर यात्री अवैध प्रवासी हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एमएमईए अभी भी यह पता लगाने में जुटा है कि नौका पर कितने यात्री सवार थे। पीड़ितों में 13 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

मलेशिया में इंडोनेशिया के उपराजदूत हरमोनो ने कहा कि दूतावास पीड़ितों की पहचान करने और जीवित लोगों को घर भेजने में मदद करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493