सलमान फिर बनेंगे ‘बिग बॉस’ के मेजबान

मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर टेलिविजन रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ के मेजबान के तौर पर वापसी करेंगे।

सलमान को शो के नौवें संस्करण में मेजबानी करते देखा जाएगा। टेलिविजन चैनल ‘कलर्स’ के एक शीर्ष अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की।

‘कलर्स’ के मुख्य कार्यकारी निदेशक राज नाइक ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “कलर्स एक बार फिर बिग बॉस में बजरंगी भाईजान का स्वागत करता है।”

वहीं, सूत्रों का कहना है कि सलमान ने इस शो के लिए काम करना शुरू कर दिया है।

सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि वह नए सत्र के लिए शुक्रवार को यहां एक प्रोमो की शूटिंग कर रहे हैं।

सलमान ने शो के पिछले सत्र की मेजबानी की थी, लेकिन वह कुछ प्रतिबद्धिताओं के चलते शो के विस्तारित संस्करण ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ की मेजबानी नहीं कर पाए और उनकी जगह फराह खान को मेजबान के तौर पर नियुक्त किया गया।

‘दबंग’ के स्टार ने अब तक शो के चार सत्रों की मेजबानी की है। यह शो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए रियेलिटी शो ‘सिलेब्रिटी बिग ब्रदर’ का भारतीय संस्करण है।

सलमान की आने वाली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493