लॉस एंजिल्स, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड गायिका जेसिका सिम्पसन का कहना है कि वह नहीं चाहती कि उनकी बेटी बड़ी हो।
‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, गायिका के उनके पति एरिक जॉनसन से दो बच्चे- मैक्सवेल (3) और ऐस (2) हैं। उन्होंने माना कि वह अपना वार्डरोब अपनी सबसे बड़ी संतान को नहीं देना चाहतीं।
जेसिका से जब पूछा गया कि वह अपनी बेटी को अपने किस कपड़े में देखने की सबसे अधिक इच्छुक हैं तो उन्होंने कहा, “मैं उसे अपने किसी भी परिधान में नहीं देखना चाहती। मैं नहीं चाहती कि वह बड़ी हो।”
दरअसल, जेसिका बढ़ती उम्र को पसंद नहीं करतीं। उन्होंने यह भी कहा, “35 साल के होने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप 36 साल के नहीं हैं।”
dharmpath.com dharmpath