अमेरिकी रोजगार रपट के बाद सोने में गिरावट

शिकागो, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में रोजगार आंकड़े जारी होने के बाद न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज के कॉमेक्स खंड में सोने के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 3.10 डॉलर या 0.28 फीसदी घटकर प्रति औंस 1,121.40 डॉलर दर्ज किया गया।

गत एक सप्ताह में सोने के वायदा भाव में 1.11 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।

अमेरिका के श्रम मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, गैर-कृषि क्षेत्रों में अगस्त महीने में सालाना आधार पर कुल 1,73,000 नई नौकरियां दी गईं। इसके साथ ही बेरोजगारी दर घटकर 5.1 फीसदी रह गई, जो अप्रैल 2008 के बाद का निचला स्तर है।

अगस्त महीने में गैर-कृषि क्षेत्र में प्रति कर्मचारी प्रति घंटे आय भी 0.3 फीसदी बढ़ी है।

उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह बाद अमेरिका का फेडरल रिजर्व ब्याज दर बढ़ाने से संबंधित फैसला लेने वाला है।

रोजगार के बेहतर आंकड़ों से फेड द्वारा अगले दो सप्ताह में होने वाली बैठक में ब्याज दर बढ़ाने का फैसला लेने की संभावना बढ़ी है।

दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 15.8 सेंट या 1.07 फीसदी घटकर प्रति औंस 14.549 डॉलर हो गई।

अक्टूबर डिलीवरी वाले प्लैटिनम की कीमत 17.70 डॉलर या 1.75 फीसदी घटकर 992.40 डॉलर प्रति औंस रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493