महारानी एलिजाबेथ का दुर्लभ सार्वजनिक संबोधन 9 सितंबर को

maharaniलंदन, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 63 वर्षो के समर्थन के लिए अपनी ब्रिटिश और राष्ट्रमंडल की प्रजाओं को धन्यवाद देने के लिए नौ सितंबर को एक दुर्लभ सार्वजनिक संबोधन दे सकती हैं। महारानी एलिजाबेथ छह फरवरी, 1952 को ब्रिटेन की गद्दी पर बैठी थीं।

लंदन, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 63 वर्षो के समर्थन के लिए अपनी ब्रिटिश और राष्ट्रमंडल की प्रजाओं को धन्यवाद देने के लिए नौ सितंबर को एक दुर्लभ सार्वजनिक संबोधन दे सकती हैं। महारानी एलिजाबेथ छह फरवरी, 1952 को ब्रिटेन की गद्दी पर बैठी थीं।

द टेलीग्राफ की रपट के अनुसार, वह उस दिन भाप इंजन वाली एक रेलगाड़ी पर सवार होंगी और यात्रा के समापन पर संबोधन देंगी। वह अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी।

महारानी (89) एडिनबर्ग वेवर्ली स्टेशन पर एक रेलगाड़ी पर सवार होंगी, इस दो घंटे की रेलयात्रा के दौरान रेलगाड़ी को लोकोमोटिव यूनियन ऑफ साउथ अफ्रीका नामक भाप इंजन खींचेगा।

यह रेलगाड़ी मिडलोथियन के न्यूटनग्रेंज में रुकेगी, जहां महारानी एक पट्टिका का अनावरण करेंगी। उसके बाद वह ट्वीडबैंक पहुंचेंगी, जहां वह बॉडर्स रेलवे का आधिकारिक रूप से उद्घाटन करेंगी। यह इस सदी में ब्रिटेन में निर्मित सबसे लंबी घरेलू रेललाइन है।

महारानी ने पहली बार बकिंघम पैलेस से कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के लिए टीवी कैमरों को अनुमति भी दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493