‘द परफेक्ट गर्ल..’ सच्ची कहानी है : तारा

मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘मस्तराम’ की चर्चित अभिनेत्री तारा अलीशा का कहना है कि उनकी अगली फिल्म ‘द परफेक्ट गर्ल : एक सिंपल सी लव स्टोरी..’ व्यावसायिक ही नहीं, बल्कि वास्तविक भी है।

तारा ने आईएएनएस को बताया, “यह समीचीन और ताजा प्यार की कहानी है। यह व्यावसायिक ही नहीं, बल्कि वास्तविक भी है। यह वैसी फिल्म है जो मैं हमेशा से करना चाहती थी।”

फिल्म निर्देशक प्रकाश नाम्बिआर ने कहा कि ‘द परफेक्ट गर्ल..’ सच्ची कहानी है।

‘द परफेक्ट गर्ल : एक सिंपल सी लव स्टोरी..’ एक प्रेम कहानी है। इसमें एक जोड़े को आपस में प्यार हो जाता है। कुछ साल दोनों के बीच दूरी रहती है और बाद में दोनों फिर से अपने जीवन में उस यादगार रोमांस को लौटाने की कोशिश करते हैं।

‘पहली बार’ जैसा हिट गीत बनाने वाले सिद्धार्थ महादेवन और सौमिल श्रृंगारपुरे ने इस फिल्म में संगीत दिया है।

यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493