आई-लीग, आईएसएल विलय पर चर्चा के लिए बनेगी कार्य समिति

मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने कहा है कि आई-लीग और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के विलय का फैसला एक दिन में नहीं हो सकता और इस पर चर्चा के लिए कार्य समिति के गठन का फैसला लिया गया है।

पटेल ने बताया, “हम भविष्य में आई-लीग और आईएसएल को एक ईकाई बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और इस के लिए नौ सदस्यों की एक कार्य समिति का गठन किया जाएगा।”

एआईएफएफ ने शुक्रवार को आई-लीग क्लब के सभी अधिकारियों और आईएसएल के मुख्य प्रचारकों के साथ भविष्य की योजनाओं के लिए बैठक की।

पटेल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आई-लीग एक खास लीग है और आईएसएल सिर्फ एक टूर्नामेंट है। उद्घाटन सत्र में आईएसएल की सफलता ने आई-लीग को काफी हद तक सकारात्मक तौर पर प्रभावित किया था। इससे फुटबाल में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ी और अब कापरेरेट जगत भी इसमें निवेश के लिए तैयार है।

पटेल ने आईएसएल की सफलता की तारीफ करते हुए कहा, “आईएसएल को पहले साल में उचित सफलता मिली थी और यह बेहतर होती जा रही है। दूसरे सत्र के लिए पिछले सत्र के मुकाबले युवा विदेशी खिलाड़ियों ने करार किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493