बेकहम की अभिनय में हाथ आजमाने की इच्छा

लंदन, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम अब फिल्मों में अभिनय करने के इच्छुक हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, बेकहम इस बात से वाकिफ हैं कि अभिनय एक मुश्किल पेशा है, लेकिन वह आलोचनाएं झेलने के आदी हैं।

समाचारपत्र ‘द टाइम्स’ ने बेकहम के हवाले से कहा, “मुझे मालूम है कि कई खिलाड़ी और अन्य चर्चित हस्तियों ने अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाया है और उन्हें असफलता हाथ लगी है।”

उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि यह एक दुरूह पेशा है, जिसमें ढेर सारे अनुशासन और प्रतिभा की जरूरत होती है। मैं इस पेशे के बारे में जाने बिना या बिना अभ्यास के इसमें पांव रखने की जल्दबाजी नहीं करूंगा।”

बेकहम ने कहा, “लेकिन मैंने अब तक जो कुछ किया है, मन से किया है..मैं आलोचनाएं झेलने का आदी हूं।”

उन्होंने उन्हें आगामी फिल्म ‘नाइट्स ऑफ द राउंडटेबल’ से जोड़ने के लिए इसके निर्देशक गाई रिची की सराहना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493