घनिष्ठ मित्र चीन की मदद कभी नहीं भूलेंगे : सारत फोन्सेका

श्रीलंका की थलसेना के फील्ड मार्शल सारत फोन्सेका ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार के दौरान कहा, “चीन की मदद के बिना हम इस युद्ध को खत्म नहीं कर सकते थे।” चीन, श्रीलंका के सबसे पुराने और सबसे घनिष्ठ मित्र देशों में से एक है। चीन ने इस युद्ध को खत्म करने में मदद की। फोन्सेका ने 2005 में सेना के कमांडर के रूप में कमान संभाली थी। उन्होंने तमिल विद्रोहियों के खिलाफ नागरिक युद्ध को समाप्त करने में कई विजयी अभियानों का संचालन किया।

फोन्सेका ने कहा, “चीन के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें इस संबंध को बनाए रखना चाहिए और हम यह कभी नहीं भूलेंगे कि चीन ने हमारी कितनी मदद की है।” फोन्सेका ने द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्ति की 70वीं बरसी के मौके पर गुरुवार को बीजिंग में आयोजित चीन की सैन्य परेड पर भी कुछ टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद चीन ने बाकी विश्व के साथ संबंधों को मजबूत करते हुए वैश्विक शांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फोन्सेका ने कहा, “हम चीन की ऐतिहासिक उपलब्धियों और चीन की मौजूदा स्थिति की प्रशंसा करते हैं। हम उसकी सराहना करते हैं और उसके सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493